gharghodaState

तमनार की तीन पंचायतों में RTI जानकारी न देने और भ्रष्टाचार के आरोप

रायगढ़ (गौरी शंकर गुप्ता)। रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत तमनार अंतर्गत ग्राम पंचायत कोड़केल, कुंजेमुड़ा और बजरमुड़ा में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि इन पंचायतों में 15वें वित्त आयोग के तहत हुए निर्माण कार्यों से जुड़ी जानकारी सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगे जाने पर जानबूझकर रोकी जा रही है।



पत्रकार एवं RTI कार्यकर्ता द्वारा मास्टर रोल, माप पुस्तिका और जियो-टैग फोटो जैसी जरूरी जानकारी मांगी गई, लेकिन तय 30 दिनों की समयसीमा के बाद भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।

सबसे गंभीर मामला कोड़केल पंचायत का है, जहाँ सचिव ने प्रथम अपीलीय अधिकारी (जनपद CEO) के 24.03.2026 के स्पष्ट आदेश के बावजूद न तो सुनवाई में उपस्थिति दी और न ही जानकारी उपलब्ध कराई। वहीं कुंजेमुड़ा और बजरमुड़ा में भी मास्टर रोल देने से बचने की कोशिश हो रही है, जिससे फर्जी मजदूरों के नाम पर धन गबन की आशंका जताई जा रही है।

इस मामले को अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), छत्तीसगढ़ पंचायत मंत्री और राज्य सूचना आयोग तक पहुँचाया गया है, जहाँ संबंधित पंचायत सचिवों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत FIR दर्ज करने की मांग की गई है।

मामले में पंचायत सचिवों के साथ-साथ उच्च अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन रायगढ़ इस पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करता है या मामला यूँ ही दबा रह जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button