RAIPUR

सृजन महिला सम्मान समारोह व पुस्तक विमोचन 2 को , 45 महिलाएं होंगी सम्मानित

रायपुर। कल्प फाउंडेशन, रायपुर द्वारा गुरुवार 2 अप्रैल को विमतारा भवन, शांतिनगर में शाम 5 बजे से सृजन महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था की सलाहकार एवं लेखिका श्रीमती शीलू लुनिया द्वारा लिखित पुस्तक ‘सृजन’ का विमोचन भी किया जाएगा। समारोह में अंचल की 45 ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। कार्यक्रम के दौरान सभी सम्मानित महिलाओं की उपलब्धियों को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। संस्था के संयोजक रानू लुनिया और अध्यक्ष मासूम लुनिया ने बताया कि यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शताब्दी पांडेय होंगी, जबकि समीक्षक के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती लतिका भावे उपस्थित रहेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ लेखिका श्रीमती आशा मानव, डॉ. सोनाली चक्रवर्ती एवं डॉ. नम्रता सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button