April 26, 2026

कुंवरगढ़ महोत्सव में जैन विरासत को स्थान दिलाने मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

0
jain

मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासनकुंवरगढ़ की जैन धरोहर को मिलेगा महोत्सव में सम्मान



रायपुर। राजधानी रायपुर के समीप स्थित कुंवरगढ़ (वर्तमान कुंरा) की प्राचीन जैन विरासत, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं पुरातात्विक महत्व को लेकर सकल जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। यह पहल UNESCO वॉलंटियर एवं जैन इंटरनेशनल फोरम के महासचिव प्रवीण प्रकाशचंद जैन के नेतृत्व में की गई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष कुंवरगढ़ से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों, जैन स्थापत्य परंपरा, ब्रिटिश पुरातत्वविद सर अलेक्जेंडर कनिंघम के उल्लेखों तथा वर्तमान में वहां मौजूद जैन प्रतिमाओं और स्थापत्य अवशेषों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री श्री साय ने विषय को गंभीरता से सुनते हुए इस महत्वपूर्ण धरोहर पर संतोष व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि कुंवरगढ़ महोत्सव में इस प्राचीन जैन विरासत को समुचित स्थान दिलाने के लिए स्थानीय विधायक श्री अनुज शर्मा के साथ समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में विकास जैन (सीए), जितेंद्र गोलछा, श्रीमती अंजली गोलछा (पार्षद), हर्ष बैद, मयूर जैन, अमित बरड़िया एवं उत्तम संखलेचा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *