विधानसभा घेराव में उस्मान एंड टीम का रायपुर में जोरदार प्रदर्शन

घरघोडा/रायपुर(गौरी शंकर गुप्ता)। रायगढ़ जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में टीम ने दिल्ली संसद घेराव और रायपुर विधानसभा घेराव दोनों बड़े आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाई।


दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित संसद घेराव कार्यक्रम में उदय भानु चिब के नेतृत्व में सचिन पायलट और इमरान प्रतापगढ़ी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक और किसानों के मुद्दों को लेकर हुए इस प्रदर्शन में उस्मान बेग अपनी टीम के साथ अग्रिम पंक्ति में डटे रहे।

इसके बाद रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विधानसभा घेराव कार्यक्रम हुआ, जिसमें सचिन पायलट मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर भूपेश बघेल, दीपक बैज, चरण दास महंत, टीएस बाबा, मोहम्मद अकबर, उमेश पटेल, लालजीत सिंह राठिया और देवेंद्र यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन किया गया, जिसमें उस्मान बेग एंड टीम ने हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई। इन आंदोलनों में उस्मान बेग ने आकाश शर्मा और राकेश पांडेय के निर्देश में अपनी पूरी टीम के साथ भागीदारी सुनिश्चित की। वरिष्ठ नेताओं ने उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना भी की।
