June 11, 2026

सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर में महाआरती एवं भंडारे का आयोजन

0
सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर में महाआरती एवं भंडारे का आयोजन

, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव हुए शामिल



रायपुर। सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर समिति (रेलवे स्टेशन परिसर)द्वारा प्रति शनिवार आयोजित महाआरती एवं भंडारे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव शामिल हुए,उक्त जानकारी देते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने बताया कि श्री सिंहदेव ने भगवान हनुमान जी की आरती कर छत्तीसगढ़ की जनता की सुख–समृद्धि की कामना की। महाआरती के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष सिंहदेव द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को प्रसाद भी वितरित की किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के महेंद्र सिंघानिया, पवन मोहता,राहुल राव, अंकित राठी,संदीप जंघेल,सुब्रत घोष, डॉ.सुजीत परिहार, अखिल चटर्जी, मोनू आहूजा, महेंद्र बगोड़िया, योगेश चांडक, कंचन शुक्ला, कल्याणी बघेल,पुरुषोत्तम पाण्डेय,मोंटी जोशी सहित बड़ी संख्या में हनुमानभक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *