March 6, 2026

वायरल मारपीट वीडियो पर पुलिस का सख्त एक्शन, 4 नाबालिग सहित 6 आरोपी हिरासत में

0
777
Spread the love

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। लक्ष्मीपुर स्थित ओला शोरूम के पास दो गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 विधि से संघर्षरत बालकों सहित 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है। सीएसपी श्री मयंक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें थाने लाया। प्रकरण में बलवा की धाराएं जोड़ने की कार्रवाई जारी है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में गुंडागर्दी और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।



4 विधि के साथ संघर्षरत बालक के साथ हिरासत में आरोपी-

  1. अभय सिंह ठाकुर पिता शंतेश्वर सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी बैकुंठपुर महावीर चौंक थाना कोतवाली रायगढ़
  2. कपिश मित्तल पिता गोविंद मित्तल उम्र 18 साल निवासी कयाघाट जूटमिल रायगढ़

एसएसपी का कड़ा संदेश : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि “रायगढ़ जिले में गुंडागर्दी, सार्वजनिक मारपीट और कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल होकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों को चिन्हित कर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। जिले में शांति और अनुशासन बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *