Big StoryRAIPUR

आदर्श विवाह की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

रायपुर।आगामी 15 फ़रवरी को आयोजित होने वाले निःशुल्क आदर्श विवाह कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक प्रयास एजुकेशन सोसाइटी परिसर में समाजसेवी महेश नेगी की अगुवाही में संपन्न हुई,उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि बैठक में कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारी, व्यवस्थाओं, दायित्व विभाजन एवं आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में प्रमुख रूप से
श्री महेश नेताम , राजकुमार राठी , संजीव यादव , डॉ सुजीत परिहार,श्रीमती लक्ष्मी जैन, श्रीमती संतोषी सफाहा, राकेश वर्मा , श्रीमती पूर्णिमा चौकसे , श्रीमती ज्योति साहू , तरुण नागरची, विक्रम व्यास,अनीता दुबे सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में आदर्श विवाह जैसे पुनीत सामाजिक कार्य को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव साझा किए एवं सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया गया । श्री राठी ने बताया कि अभी तक आठ जोड़ों का पंजीयन हो चुका है ,जिनका विवाह पूरे विधि विधान के साथ संपन्न होगा।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button