March 6, 2026

महावीर एनर्जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा को प्रदान किए 6 कंप्यूटर सेट

0
02
Spread the love

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। महावीर एनर्जी एवं कोल बेनेफिकेशन लिमिटेड द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा को स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से 06 नग कंप्यूटर सेट एवं प्रिंटर सेट प्रदान किए गए। यह वितरण विगत माह जीवन दीप समिति घरघोड़ा की सामान्य सभा बैठक में दिए गए निर्देशों के परिपालन में 19 जनवरी 2026 को किया गया।



इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (रा.), तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। महावीर एनर्जी के वरिष्ठ महाप्रबंधक एस. के. साहू एवं उनके कर्मचारियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कंप्यूटर एवं प्रिंटर सेट औपचारिक रूप से सौंपे गए।

कंप्यूटर सेट प्राप्त होने पर डॉ. एस. आर. पैकरा, खंड चिकित्सा अधिकारी सह सचिव जीवन दीप समिति, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा ने अनुविभागीय अधिकारी (रा.), महावीर एनर्जी एवं कोल बेनेफिकेशन लिमिटेड तथा उपस्थित समस्त विभागीय अधिकारियों एवं माननीय सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इन कंप्यूटर सेटों से स्वास्थ्य केंद्र में कार्य प्रणाली और मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं में पारदर्शिता व गति आएगी, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *