March 6, 2026

यति और गीता की नाबाद पारियों से छत्तीसगढ़ अंडर-15 की शानदार जीत, चंडीगढ़ को 10 विकेट से हराया

0
cscs
Spread the love

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा आयोजित वीमेंस अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आगाज़ 2 जनवरी 2026 से हुआ। टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ अंडर-15 टीम ने अपने पहले ही मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ अंडर-15 को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। यह मैच 2 जनवरी को इंदौर में खेला गया। टॉस जीतकर चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 35 ओवरों में चंडीगढ़ की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना सकी। चंडीगढ़ की ओर से अन्वी राणा ने 51 रन और आयु ने 26 रन बनाए, रीया यादव ने 22 रन योगदान दिया। छत्तीसगढ़ की गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। अभिलाषा बारा और संतोषी बाई ने 1-1 विकेट लिए। 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ अंडर-15 की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 22.2 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से शानदार ओपनिंग करते हुए यति शर्मा ने 78 गेंदों में 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 91 रन और गीत उरांव ने 56 गेंदों में 7 चौकों के साथ नाबाद 58 रन की पारी खेल छत्तीसगढ़ की टीम को 10 विकट से एकतरफा जीत दिलाई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *