Big Storygharghoda

अंतर महाविद्यालयीन क्रिकेट प्रतियोगिता में पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय ने जीता खिताब

घरघोड़ा (गौरीशंकर गुप्ता)।अंतर महाविद्यालयीन क्रिकेट ( पुरुष ) प्रतियोगिता दिनांक 29 दिसंबर 2025 से 01 जनवरी 2026 तक शासकीय महाविद्यालय अभनपुर में आयोजित किया गया था जिसमें पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबंधित कई कॉलेजों ने भाग लिया इसी प्रतियोगिता में पंडित हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय भी भाग ले कर आज विप्र कॉलेज रायपुर के साथ फाइनल खेलते हुवे पहले बेटिंग कराते हुवे 20 ओवर में 178 रन का स्कोर करवाए.इसके साथ ही दूसरे पारी में हरीशंकर कॉलेज बेटिंग करते हुवे 19 ओवर में 7 विकेट खो कर विजय हासिल कर लिए.इस प्रतियोगिता में बेस्ट बॉलर का खिताब शशांक नेताम को दिया गया एवं बेस्ट बैट्स मैंन का खिताब कृतेश साहू को दिया गया.
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के चेयरमैन श्री सुशील शुक्ला जी, प्राचार्य डॉ ममता शर्मा ने टीम एवं टीम के कोच श्री विशाल जायसवाल,श्री बीरेंद्र टंडन,श्री राजेश जंघेल को शुभकामनाएं दी.


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button