March 6, 2026

घरघोड़ा में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन ; हिंदू जीवन ही हमारी संस्कृति : आचार्य राकेश

0
11
Spread the love

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं सफल आयोजन गायत्री मंदिर परिसर में मुख्य अतिथि आचार्य राकेश जी, विशिष्ट अतिथि राधे श्याम राठिया संसद, मुख्य वक्ता भय भंजन बेहरा, अध्यक्षता बद्रिका प्रसाद लहरें के उपस्थिति में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी एवं हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सर्व प्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित समस्त अतिथियों के द्वारा मां भारती, बाबा गुरुघासी दास जी , बिरसा मुण्डा जी के छाया चित्र पर तिलक, माल्यार्पणकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।




घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम चारभांठा , कोगनारा, झांकादरहा , झारियापाली, बरपाली, भेंडरा बैहमुड़ा के ग्रामवासियों के द्वारा उक्त कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य राकेश कुमार, प्रांत संयोजक धर्माचार्य विभाग विश्व हिंदू परिषद एवं उपाध्यक्ष अखिल भारतीय संत समिति छत्तीसगढ़ रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में सनातन धर्म की एकता, संस्कारों की रक्षा तथा समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को संगठित होकर अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाना होगा।
मुख्य वक्ता भयभंजन बेहरा ने हिंदू समाज के समक्ष वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को धर्म, राष्ट्र और समाज सेवा से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बद्रिका प्रसाद लहरें ने की। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को सामाजिक जागरण के लिए आवश्यक बताया कार्यक्रम में सेवा नृत्य शिक्षक द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक एवं सेवा भाव से ओतप्रोत नृत्य ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सम्मेलन के माध्यम से हिंदू समाज में एकता, संस्कार और सेवा भावना को सशक्त करने का संदेश दिया गया। सांसद राधेश्याम राठिया ने लोगों को सनातन के रास्ते में चल कर भारत को विश्व गुरु बनाने में लगने का आह्वान किए।आयोजन के अंत में भारत माता की आरती की गई और भब्य भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक सुनील सिंह ठाकुर ने आभार प्रदर्शन और मंच संचालन रितेश शर्मा ने किया।घरघोड़ा नगर सहित विभिन्न ग्रामों के सनातनियो के सहयोग से आयोजन सम्पन्न हुआ !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *