राजधानी में सजेगा प्रकृति का संसार: 9 से 11 जनवरी तक ‘राज्य स्तरीय फल-फूल-सब्जी प्रदर्शनी’ का भव्य आयोजन
रायपुर। प्रकृति की ओर सोसायटी, उद्यानिकी विभाग (छत्तीसगढ़ शासन), इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय (MGUVV), नाबार्ड और नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 9, 10 और 11 जनवरी को गांधी नेहरू उद्यान में राज्य स्तरीय फल-फूल-सब्जी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण:
- प्रतियोगिताएं एवं संगोष्ठी: बागवानी और कृषि से संबंधित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा ज्ञानवर्धक चर्चाएं और प्रतियोगिताएं।
- मनोरंजन (हाउजी गेम): प्रतिदिन शाम को एंकर शिल्पा नाहर और श्वेता द्वारा फल-फूल और सब्जियों पर आधारित विशेष हाउजी गेम खिलाए जाएंगे, जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे।
- सांस्कृतिक संध्या: रात्रि में उभरते कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए मंच प्रदान किया जाएगा।
“यह प्रदर्शनी न केवल किसानों के लिए बल्कि आम जनता और शहरवासियों के लिए भी ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक होगी। हम सभी नागरिकों से इस भव्य आयोजन में सहभागी बनने की अपील करते हैं।”
— मोहन वर्ल्यानी, अध्यक्ष (प्रकृति की ओर सोसायटी)
तैयारियों की समीक्षा:
आयोजन को सफल बनाने के लिए हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें मोहन वर्ल्यानी, निर्भय धाडीवाल, डॉ. जितेंद्र त्रिवेदी, जयेश पीथालिया, डॉ. अनिल चौहान, डॉ. विजय जैन, शिल्पी नागपुरे, सर्वत्र सेठी, मुकेश अग्रवाल, डी. के. तिवारी, अनिल वर्मा, मनीषा त्रिवेदी और लक्ष्मी यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।
महत्वपूर्ण जानकारी:
- दिनांक: 9, 10 और 11 जनवरी 2026
- स्थान: गांधी नेहरू उद्यान
- प्रवेश: समस्त नागरिकों के लिए सादर आमंत्रित
