March 6, 2026

रायपुर में 27–28 दिसंबर को सजेगा ‘लाडो’ फैशन फ्यूजन एक्सपो, देशभर से पहुंचेंगे 30 से अधिक डिजाइनर्स

0
expo
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित सिंधु भवन में 27 एवं 28 दिसंबर को दो दिवसीय ‘लाडो’ फैशन फ्यूजन एक्सपो का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की जानकारी देते हुए आयोजिका सुमिता सेठिया ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्घाटन छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा। एक्सपो के दौरान राजधानीवासियों के लिए रोमांचक गेम्स का आयोजन किया गया है, वहीं स्वादिष्ट व्यंजनों की बड़ी वैरायटी भी उपलब्ध रहेगी। 28 दिसंबर को विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पेंसिल टॉपर, ग्लास डेकोर, कैप डेकोर और ब्रेसलेट डेकोर जैसी रचनात्मक कलाएं सिखाई जाएंगी। देशभर से लगभग 30 से अधिक डिजाइनर्स इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेने रायपुर पहुंच रहे हैं। एक्सपो में आकर्षक साड़ियां, सूट, ज्वेलरी, होम डेकोर, बैग्स सहित फैंसी स्टॉल्स के शानदार कलेक्शन प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रदर्शनी का आयोजन प्रातः 11:30 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान गायन, चित्रकला, रैंप वॉक, नृत्य और रील मेकिंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेंगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *