March 6, 2026

छत्तीसगढ़ ने बिहार को पारी और 32 रन से दी मात; तुष्या ने जड़ा शतक, अरहम–अर्शवीर ने की बेहतरीन गेंदबाजी

0
010
Spread the love

अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी



रायपुर। अंडर-16 विजय मर्चेंट मल्टी डे ट्रॉफी के पहले मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार पर पारी और 32 रनों से जीत दर्ज की। यह मुकाबला 7 दिसंबर से ग्वालियर में खेला गया। बिहार ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और अपनी पहली पारी में 46.1 ओवर में 123 रन पर सिमट गई। बिहार टीम की ओर से अमन कुमार ने 66 और यश ने 22 रन बनाए। छत्तीसगढ़ के अरहम नाहर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके, जबकि अर्शवीर सिंह भाटिया ने 2 विकेट हासिल किए।

Arshveer Singh Bhatia – 3 wickets


इसके जवाब में छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में दमदार प्रदर्शन किया और 120.5 ओवर में 390/9 रन बनाकर पारी घोषित की। तुष्या प्रजापति ने शानदार 103 रनों की पारी खेली, वहीं रणवीर चड्ढा ने 71 और प्रतीक गंधर्व ने 69 रन का योगदान दिया। बिहार के अंश अरमान ने 4 तथा मंदिप सिंह ज्ञानी ने 3 विकेट लिए।
दूसरी पारी में बिहार की टीम 85.2 ओवर में 235 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अभिनव सिन्हा और पीयूष कुमार ने 46-46 रन बनाए, जबकि अमन कुमार ने 43 रन जोड़े। छत्तीसगढ़ की ओर से अर्शवीर सिंह भाटिया ने 3 विकेट लिए, वहीं अरहम नाहर, तुष्या प्रजापति और यर्थाथ सिंह चौहान ने 2-2 विकेट झटके। शानदार बल्लेबाजी और संतुलित गेंदबाजी के दम पर छत्तीसगढ़ ने यह मैच पारी और 32 रनों से अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *