April 26, 2026

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, कहा- ‘प्रधानमंत्री का संवाद राष्ट्रगौरव और जन–उत्थान का मार्गदर्शन’

0
67

घरघोड़ा/ बिलासपुर (गौरी शंकर गुप्ता) । आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, श्री तोखन साहू ने बिलासपुर के वार्ड 24, राजेन्द्र नगर स्थित बूथ क्रमांक 77 पर दक्षिण मंडल के डॉ. सुशील श्रीवास्तव के निवास स्थान पर आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 128वें एपिसोड का श्रवण किया। कार्यक्रम के पश्चात अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह मासिक संवाद न केवल शासन-प्रशासन के लिए मार्गदर्शक है, बल्कि जनभागीदारी, राष्ट्रसेवा और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के प्रति देशवासियों की प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करता है। इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ के महत्व, संविधान दिवस के विशेष कार्यक्रमों, वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ, अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा आरोहण तथा कुरुक्षेत्र में पंचजन्य स्मारक के लोकार्पण का उल्लेख करते हुए देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और अध्यात्मिक परंपराओं को पुनः रेखांकित किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दृष्टिबाधित क्रिकेट विश्व कप में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने वाली भारतीय महिला टीम सहित विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धियाँ भारत की ‘नारी शक्ति’ की प्रेरक मिसाल हैं। श्री तोखन साहू ने कहा कि ‘मन की बात’ का यह एपिसोड प्रेरणा, राष्ट्रगौरव और जन-उत्थान के संदेशों से परिपूर्ण रहा, जो सभी नागरिकों को राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की भावना को प्रबल करता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल गुलशन ऋषि मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव जगदीश साव संजय गुप्ता मोनू रजक गणपत भैया बबलू राजपूत शिवनारायण तिवारी भूपेश गुप्ता नीता श्रीवास्तव कमल शुक्ला सुभाष जीना प्रवीण नायडू प्रहलाद दुसेजा भूपेंद्र गुप्ता जीएस चंदेल अजय भट्ट , एवं कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *