March 6, 2026

बेवफा पत्नी ने पति की हत्या कर सूटकेस में भरी लाश, हुई फरार !

0
77
Spread the love

दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गांव का मामला




पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपिया की तलाश तेज की
घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)।
रविवार 9 नवम्बर को ग्राम भिंजपुर निवासी विनोद मिंज (45 वर्ष) ने थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका छोटा भाई संतोष भगत (43 वर्ष) अपनी पत्नी व आरोपिया के साथ गांव में रहता था। दोनों के बीच 07 नवम्बर को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपिया ने कोरबा में रहने वाली अपनी मंझली बेटी को फोन किया, जिसे कॉल पर माता-पिता के झगड़े की आवाज सुनाई दी। ऐसा बताया जा रहा है िक अगले दिन 08 नवम्बर को आरोपिया ने उसी बेटी को फिर फोन कर बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है और शव को कम्बल में लपेटकर सूटकेस में रख दिया है। बेटी तुरंत अपने पति के साथ 09 नवम्बर को गांव पहुंची और बड़े पिता विनोद मिंज को घटना की जानकारी दी। विनोद मिंज ने तत्काल थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया।
पुलिस की कार्रवाई :पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक के घर की तलाशी ली, जहां गहरे लाल रंग का ट्रॉली सूटकेस मिला। गवाहों की मौजूदगी में जब सूटकेस खोला गया तो उसमें मृतक का शव कम्बल से ढंका हुआ पाया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और गिरफ्तारी के लिए टीम महाराष्ट्र रवाना कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना जारी है। आरोपिया की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे के असली कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *