March 6, 2026

जगद्गुरू रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेन्द्राचार्य जी का एक दिवसीय प्रवचन एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम रायपुर में 8 नवंबर को

0
maharaj-12
Spread the love

रायपुर। जगद्गुरू रामानंदाचार्य श्रीस्वामी नरेन्द्राचार्य जी का एक दिवसीय प्रवचन, दर्शन एवं समस्या मार्गदर्शन का कार्यक्रम का आयोजन 8 नवम्बर शनिवार को दही हाण्डी मैदान, गुढि़यारी रायपुर में किया जा रहा है। समारोह सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा। इस कार्यक्रम में जगद्गुरू श्री के मुखारविन्द से दिव्य प्रवचन किया जावेगा। तत्पश्चात जगद्गुरू श्री द्वारा हजारों भक्तों की समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन दिया जावेगा। इस दिव्य भव्य आयोजन में सहभागी बनकर पुण्य अर्जित करने का अवसर है। आयोजन की जानकारी जगद्गुरु रामानंदाचार्यजी उप-पीठ छत्तीसगढ़ के पीठ प्रमुख घनश्याम माहेश्वरी और जिला सेवाध्यक्ष धन्नूलाल देवांगन द्वारा दी गई। लोगों की निवेदन की गई है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर इस स्वर्ण अवसर का लाभ उठावें। समस्या मार्गदर्शन पर्ची 8 नवम्बर को सुबह 7 से 8 बजे के बीच कार्यक्रम स्थल पर मिलेगी।



जगद्गुरू नरेन्द्राचार्य महाराज संस्थान द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्य निम्नलिखित हैं जिनमें शैक्षणिक क्षेत्र में निःशुल्क प्रवेश, निःशुल्क शिक्षण, निःशुल्क टेक्नीकल शिक्षण, निःशुल्क मध्यान्ह भोजन, निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण की शिक्षा इस संस्थान के माध्यम से दिया जा रहा है । जूनियर के. जी. से स्नातक तक अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है । चिकित्सा के क्षेत्र में संस्थान द्वारा अस्पताल की स्थापना की गई है। इस अस्पताल में निःशुल्कइलाज एवं निःशुल्क भोजन इस संस्थान के माध्यम से दिया जाता है। निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा :-संस्थान द्वारा कुल 6 महामार्गों (मुंबई – गोवा, मुंबई-अहमदाबाद,मुंबई – हैदराबाद, मुंबई – आगरा, पुणे – बैंगलोर और रत्नागिरी- नागपुर ) पर 53 एम्बुलेन्स 24 घंटे निःशुल्क सेवा दिया जा रहा है। जगद्गुरू श्री के जन्म उत्सव पर जगह-जगह ब्लड कैम्प का शिविर लगाया जाता है। इस शिविर का उद्देश्य गरीब जरूरत मंद रोगियों को निःशुल्क ब्लड उपलब्ध करना है। पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण : पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण के लिये जगह-जगह लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए शिविर द्वारा पेड़ वितरण और वृक्षारोपण किया गया एवं रैनवाटर हार्वेस्टिंग का कार्य किया गया। हर साल जागरूकता रैली निकाली जाती है। इस वर्ष एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत डेढ़ लाख से अधिक पौधा रोपण किया गया। नशा मुक्ति उपक्रम : अभी तक जगद्गुरू श्री के प्रवचन के माध्यम से 3.00 लाख लोग नशा मुक्त हो गये हैं। यह उपक्रम 25 सालों से निरंतर चल रहा है। निःशुल्क वेद पाठशाला : जगद्गुरू नरेन्द्राचार्य महाराज संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष 50 बच्चों के लिए निःशुल्क वेद पाठशालाका संचालन किया जार हा है। अब तक 446 बच्चे निःशुल्क वेदपाठशाला के माध्यम से पुरोहिती का कार्य देशभर में कर रहे हैं। ऐसे त्रिभुवानंद, अद्वैत, अभेद, निरंजन, निरावलंब, निर्गुण, परब्रम्ह,श्री सच्चिदानंद, भक्त प्रतिपालक नाणीज निवासी पीठाधीश्वर जगद्गुरूनरेन्द्राचार्यजी के मुख से प्रवचन का लाभ लेने व समस्या मार्गदर्शन का सौभाग्य छत्तीसगढ़ को प्राप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *