March 6, 2026

वित्तमंत्री ओपी चौधरी करेंगे फेडरेशन के सुसज्जित हॉल का लोकार्पण

0
cfi
Spread the love

रायपुर। भनपुरी मे जीर्णोद्धार एवं नवीन साजसज्जा से सज्जित फेडरेशन के हॉल का लोकार्पण कैबिनेट वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य मे होगा।रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू एवं औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राज़ीव अग्रवाल विशिष्ट अतिथि होंगे।फेडरेशन के अध्यक्ष शंकर बजाज एवं सचिव लव बंसल ने बताया कि शर्मा गुडाखू परिवार के आर्थिक सहयोग से ये हॉल का जीर्णोद्धार हुआ है।ऑडिटोरियम मे लगभग डेढ़ सौ लोगो के बैठने की क्षमता है।पूर्णतः वातानुकूलित एवं आधुनिक साउंड सिस्टम एवं सुविधाओं से लैस ये हॉल व्यापारिक गतिविधियों के आयोजन हेतु समर्पित रहेगा । फ़ेडरेशन के लगभग ढाई सौ उद्योगपति सदस्य समारोह मे उपस्थित रहेंगे।ज्ञातव्य हो की छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ़ इंडस्ट्रीज़ लगभग तीस साल पुरानी पंजीकृत लघु एवं मध्यम उद्योगपतियों एवं व्यापारियो की संस्था है।अध्यक्ष शंकर बजाज ने सभी व्यापारियों को समारोह मे आने का आह्वान किया है।टाटा सोलर द्वारा वहाँ पर एक प्रस्तुतिकरण भी दिया जाएगा।वर्तमान मे सरकार द्वारा जीएसटी मे किए गए सुधारो एवं आम जनता को दी गई राहत पर समारोह मे मंत्री ओ.पी चौधरी का सम्मान किया जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *