March 6, 2026

23 वीं राज्य स्तरीय जूनियर भारोत्तोलन प्रतियोगिता का रंगारंग समापन, रायपुर की पुरुष टीम बनी चैंपियन

0
81
Spread the love
  • महिला टीम चैंपियन प्रथम स्थान राजनांदगांव जिला
  • बेस्ट लिफ्टर महिला कु. लुकेश्वरी साहू रायपुर
  • बेस्ट लिफ्टर पुरुष श्री रितेश यादव राजनांदगांव
बेस्ट वेटलिफ्टर पुरुष श्री रितेश यादव

घरघोड़ा/ बलौदाबाजार (गौरी शंकर गुप्ता)। 23 वीं राज्य स्तरीय जूनियर ( महिला- पुरुष ) भारोत्तोलन प्रतियोगिता 2025 का आयोजन बलौदाबाजार में छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ एवं बलौदाबाजार जिला भारोत्तोलन संघ के संयुक्त तत्वाधान में भारतीय भारोत्तोलन संघ के नई वजन वर्ग समूहों के नियमानुसार दिनांक 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक अंबेडकर भवन ( मांगलिक भवन ) सिविल लाइन में आयोजित किया गया था जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम था जो प्रथम बार बलौदा बाजार जिले में भव्य तरीके से आयोजित किया गया था.इसमें मुख्य रूप से रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव ,बालोद ,बस्तर ,दुर्ग के अलावा 3 यूनिट सहित लगभग 120 खिलाड़ी एवं कोच मैनेजर ने हिस्सा लिया था.



बेस्ट महिला वेटलिफ्टर कु. लुकेश्वरी साहू


इस प्रतियोगिता के मुख्य परिणामों में महिला टीम चैंपियन में प्रथम स्थान राजनांदगांव जिला 192 अंक एवं रनर-अप दुर्ग जिला 149 अंक रहा. पुरुष टीम चैंपियन में 11वीं बार रायपुर जिला प्रथम स्थान पर अपनी ऐतिहासिक जीत कायम रखते हुए 197 अंक प्राप्त किए. रनर-अप में द्वितीय स्थान खेलो इंडिया सेंटर (के.आई.सी.) को 179 अंक मिला. इसी प्रकार एकल समूह में महिला बेस्ट लिफ्टर 63 वेट केटेगरी में कु. लुकेश्वरी साहू (रायपुर) को 273.30 अंक, एकल समूह पुरुष बेस्ट लिफ्टर 88 वेट कैटेगरी में श्री रितेश यादव राजनांदगांव को 391.43 अंक प्राप्त हुआ. इस समारोह में छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष एवं दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल , श्री शिवरतन शर्मा (पूर्व विधायक भाटापारा) , श्री आनंद यादव( जिला अध्यक्ष भाजपा), श्री अशोक जैन (अध्यक्ष नगर पालिका बलौदा बाजार) , श्री योगेश कटारिया (ब्लॉक स्पोर्ट्स ऑफिसर भाटापारा) के अलावा अन्य अतिथिगण उपस्थित होकर खिलाड़ियों को पदक देकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में मंगल कामना की एवं आने वाले राष्ट्रीय खेल के लिए बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी. इस कार्यक्रम का आयोजन बलौदाबाजार जिला भारोत्तोलन संघ के उपाध्यक्ष श्री नवनीत मिश्रा का विशेष सहयोग रहा.साथ ही साथ सचिव जयेश पंजवानी एवं संयुक्त सचिव कु. मेघा भगत रही. इस सफलतापूर्वक आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ के महासचिव श्री राजेश जंघेल , कोषाध्यक्ष श्री नंदू जंघेल का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री उत्तम कुमार साहू के द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *