Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी मंडल घरघोड़ा का कार्यशाला संपन्न

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। भारतीय जनता पार्टी मंडल घरघोड़ा द्वारा मंडल कार्यसमिति सम्मेलन, Gst 2.0 रिफॉर्म व आत्मनिर्भर भारत अभियान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ लोक सभा के सांसद राधेश्याम राठिया जी, भाजपा के जिला महामंत्री विकास केडिया जी उपस्थित रहे। भाजपा द्वारा उक्त कार्यक्रम को चार सत्र में किया गया जिसमें प्रथम सत्र में संगठनात्मक कार्य के विषय पर चर्चा होनी थी जिसके मुख्य वक्ता भाजपा जिला के उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव जी थे वहीं उक्त सत्र की अध्यक्षता घरघोड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विजय शिशु सिन्हा ने की, उक्त सत्र में संगठन के कार्य और संगठन को कैसे मजबूत बनाया जाए के संबंध में जानकारी दी गई। वही द्वितीय सत्र में वक्ता के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री बिना विश्वास जी तथा इस सत्र की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष सहनु पैंकरा जी ने की, इस सत्र में महिलाओं के पार्टी में भूमिका व महिलाओं को आगे बढ़ाने में हमारी सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास को बताया वो योजनाओं की जानकारी दी। तृतीय सत्र में वक्ता के रूप में भाजपा जिला के उपाध्यक्ष नरेश पंडा जी तथा उक्त सत्र की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य मुरली राठिया जी ने की उक्त सत्र में श्री पंडा ने Gst 2.0 से आम नागरिकों को होने वाले फायदे के बारे में बताया। इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद राधेश्याम राठिया व जिला महामंत्री विकास केडिया ने हमारा देश आत्म निर्भर कैसे बने, व उस पर हमारा क्या प्रयास हो इस पर प्रकाश डाला।
उक्त पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश पटेल ने की तथा मंच का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री हंस राज गुप्ता ने की। उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कमला राठिया जी, कैलाश नायक जी, राशि बाई राठिया जी, मोती जी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में डोले पटेल, रंजीत कनोजिया, राधे गुप्ता, कुमुदिनी राठिया, सहोदरा भगत, सहोदरा राठिया जी, रितेश शर्मा जी, कुंतिला उरांव, लेख सिंह, प्रेम ऐश्वर्य महंत, संदीप सिंह, राजू मरावी, अवधेश ठाकुर, राजेश मित्तल, अनुराधा पैंकरा, राज कुमारी डनसेना, अंबिका सोनवानी, शशिभूषण सिंह ठाकुर, लीलावती गुप्ता, रेशम महंत सहित कार्यकर्ता व वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button