सेवा पखवाड़ा में भाजपाइयों ने देखी प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म

बिलासपुर/घरघोड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रही है, आज इसी के तहत् भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर के विधानसभा बिलासपुर के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म रामा मैगनेटो मॉल पीव्हीआर में सायं 6.30 बजे से देखा।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला कोशाध्यक्ष गुलशन ऋशि, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, किशोर राय, रितेश अग्रवाल, शैलेन्द्र यादव, देवेन्द्र पाठक, राकेश लालवानी, मनोज सोनी, एस.श्रीनिवास राव, नारायण गोस्वामी, जगदीश साव, सतीश गुप्ता, दीपक साहू, मनीश गुप्ता, निरजा सिन्हा, योगेश बोले, स्नेहलता शर्मा, निम्मा जीवनानी, धीरेन्द्र केशरवानी, अमित तिवारी, देवेश खत्री, किशोर यादव, संदीप दास, हरि गुरूंग, संजय गुप्ता, विवेक ताम्रकार, मीना गोस्वामी, किरण सिंह, शोभा कश्यप, दीपसिखा यादव सन्नी केशरी, आनंद तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

