March 6, 2026

भारत का कैसियो घड़ियों का बाजार शीर्ष तीन बाजारों में होगा शामिल

0
002
Spread the love

नई दिल्ली। घड़ी बनाने वाली कंपनी कैसियो के भारत प्रमुख टाकुटो किमुरा ने कहा है कि भारत उनके लिए एक ‘खास बाजार’ है और यहां उनका कारोबार हर साल 25 से 30 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रहा है।
किमुरा ने उम्मीद जताई कि जल्द ही भारत दुनिया में कैसियो के सबसे बड़े तीन बाजारों में से एक बन जाएगा। किमुरा ने यह भी बताया कि कंपनी भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए निवेश जारी रखेगी, ताकि अभी की गति बनी रहे। फिलहाल, जापान, चीन, अमेरिका और यूरोप के बाद भारत कैसियो का पांचवां सबसे बड़ा बाज़ार है। किमुरा के अनुसार, भारत कैसियो के घड़ी कारोबार के लिए वास्तव में एक ‘महत्वपूर्ण बाजार’ है, जहां आर्थिक वृद्धि के साथ लोगों की खर्च करने की क्षमता बढ़ रही है है। इन वजहों से इस बाजार में बहुत संभावनाएं निहित हैं।
मेक इन इंडिया कार्यक्रम को विस्तार
किमुरा ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से भारतीय बाजार कैसियो के लिए पहला ऐसा अंतरराष्ट्रीय बाजार है जिस पर कंपनी विशेष ध्यान केंद्रित करती है, और हम आयातित घड़ियों के साथ-साथ ‘मेक इन इंडिया’ के माध्यम से अपनी उत्पाद श्रृंखला को विस्तार देने का प्रयास करेंगे।/”



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *