Big StoryCity

स्वामी आत्मानंद स्कूल, डोंगरगांव में “अच्छा किया इंश्यूरेंस लिया” संदेश के साथ बीमा जागरूकता कार्यक्रम

डोंगरगांव। युनाइटेड इंडिया इंश्यूरेंस कंपनी लिमिटेड, जो भारत की अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनी और भारत सरकार का एक उपक्रम है, ने स्वामी आत्मानंद स्कूल, डोंगरगांव में कक्षा बारहवीं के छात्रों के लिए “अच्छा किया इंश्यूरेंस लिया” संदेश के साथ एक बीमा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को स्कूल के प्राचार्य भरत लाल देवांगन, उप-प्राचार्य और शिक्षकों का पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में युनाइटेड इंडिया इंश्यूरेंस कंपनी के छत्तीसगढ़ युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक हरिन्द्र सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक बिनोद दास, राजनांदगांव शाखा प्रबंधक विवियन विक्टर, साथ ही सतर्कता अधिकारी अमरदीप कुमार ने भाग लिया। राजनांदगांव शाखा के अधिकारी दीपक नायकर एवं स्थानीय बीमा सलाहकार शीतल जैन ने इस कार्यक्रम का समन्वय किया।


छत्तीसगढ़ युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक हरिन्द्र सिंह

इस अवसर पर युनाइटेड इंडिया इंश्यूरेंस कंपनी द्वारा कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष “स्टूडेंट्स सेफ्टी बीमा पैकेज पॉलिसी” जारी की गई, जिसे स्कूल को सौंपा गया। कार्यक्रम में छात्रों ने बीमा जागरूकता और सतर्कता जागरूकता पर आधारित आशु भाषण प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रों को सम्मानित भी किया गया। यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और सभी उपस्थित लोगों द्वारा इसकी सराहना की गई। यह आयोजन बीमा के महत्व को समझाने और युवाओं में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button