Big StoryState

चातुर्मास : रायपुर में 15 अगस्त को होगा भव्य ‘श्री शत्रुंजय मृत्युंजय तप पारायणोत्सव’ एवं ‘श्री शत्रुंजय शिखरोत्सव’

रायपुर। रायपुर का जैन समाज इस स्वतंत्रता दिवस पर एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। श्री विमलनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट, भावोल्लास चातुर्मास समिति-2025 एवं श्री नाकोड़ा भैरव सोसायटी, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में शताधिक सामूहिक श्री शत्रुंजय मृत्युंजय तप पारायणोत्सव तथा श्री शत्रुंजय शिखरोत्सव का भव्य आयोजन 15 अगस्त 2025, शुक्रवार को श्री विमलनाथ जैन मंदिर, रायपुर में संपन्न होगा। इस अवसर पर देशभर से पधारे प्रतिष्ठित संतों एवं साधु–साध्वियों का मंगल सान्निध्य प्राप्त होगा, जिनमें प्रमुख हैं –



मुनिराज श्री जयपाल विजय जी म.सा.
मुनिराज श्री प्रियदर्शिनी विजय जी म.सा.
मुनिराज श्री तीर्थम विजय जी म.सा.
साख्यजी श्री अक्षयनिधि जी म.सा.

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां

सुबह 7:00 बजे – सकल श्रीसंघ की नवकारसी
सुबह 8:00 बजे – बाजे-गाजे के साथ अहिरंत हाइट्स से श्री नाकोड़ा भैरव भवन तक शोभायात्रा
सुबह 9:00 बजे – लाभार्थी द्वारा प्रथम पारणा कार्यक्रम का शुभारंभ
दोपहर 12:00 बजे – सकल श्रीसंघ का स्वामीवात्सल्य
दोपहर 2:00 बजे– राजाशाही बहुमान समारोह
शाम 5:00 बजे – चौविहार (सामूहिक उपवास समापन)

पारण एवं बहुमान समारोह का आयोजन श्री नाकोड़ा भैरव भवन में किया जाएगा, जबकि तीनों समय का स्वामीवात्सल्य श्री हीरसूरी जी आराधना भवन में रहेगा।

आयोजन का उद्देश्य
श्री शत्रुंजय शिखरोत्सव केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जैन समाज में धार्मिक भावना, सद्भाव और तप की संस्कृति को प्रोत्साहन देने का एक सशक्त माध्यम है। शत्रुंजय–मृत्युंजय तप आत्मसंयम, अनुशासन और लगन की प्रेरणा देता है। यह महोत्सव न केवल तपस्या के महत्व को उजागर करेगा, बल्कि समाज की एकता और सांस्कृतिक धरोहर को भी और मजबूती प्रदान करेगा।

आयोजक समिति का श्रद्धालुओं से आग्रह
आयोजक समिति ने समस्त धर्मप्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से निवेदन करती है कि वे सपरिवार पधारकर इस पुण्य अवसर का लाभ लें और महोत्सव को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button