Big StoryEntertainment

‘आई लव यू’ का प्रमोशन करती दिखेंगी रकुल प्रीत

मुंबई। सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 खूब पसंद किया जा रहा है। इस शो से अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह जुड़ती नजर आएंगी। अभिनेत्री बिग बॉस में अपनी फिल्म ‘आई लव यू’ का प्रमोशन करती दिखेंगी। इसे लेकर रकुल बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि रकुल शो के ‘वीकएंड का वार’ एपिसोड में नजर आएंगी। रकुल का कहना है, ‘मैं बिग बॉस ओटीटी 2 पर पहले वीकेंड का वार एपिसोड का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं। मैं इस शो की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और हमेशा वीकएंड शो को देखने की कोशिश करती हूं। मैं सलमान सर के साथ शानदार वक्त बिताने और सभी प्रतिभागियों से मुलाकात करने के लिए बेसब्र हूं।’ रकुल ने आगे कहा, ‘सलमान सर को एक्शन में देखना बहुत मजेदार होने वाला है और मैं स्पेशल ट्विस्ट के साथ वीकएंड के वार में आऊंगी।’ रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘आई लव यू’ एक रोमांटिक थ्रिलर है। इसमें प्यार के भावुक और अंधेरे पक्ष को दर्शाया गया है। रकुल के अलावा इस फिल्म में पावेल गुलाटी, अक्षय ओबेरॉय और किरण कुमार भी अहम रोल में हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन 17 जून से शुरू हो चुका है। इसे जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है। इस बार शो में अविनाश सचदेव, पलक, जिया शंकर, आलिया सिद्दीकी, फलक नाज, आकांक्षा पुरी, जाद हबीब, मनीषा रानी और पूजा भट्ट जैसे सितारों ने हिस्सा लिया है। बिग बॉस में ऐसा पहली बार हुआ कि कोई प्रतिभागी शो के प्रीमियर के 24 घंटे के भीतर ही बाहर हो गया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button