April 26, 2026

नर्मदा मइया की पूजा करने अमरकंटक पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश

0
cm

प्रदेश के विकास में भाजपा ने बाधा डाला, ये सिर्फ  वोट की राजनीति करते हैं : सीएम

अमित शाह के आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अमरकंटक के दौरे पर हैं। जहां वह मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की। अमरकंटक नर्मदा मंदिर में रुद्र अभिषेक और पूजा अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि मैं मां नर्मदा के दर्शन के लिए आता हूं। छत्तीसगढ़ की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।अच्छी बारिश हो ऐसी मनोकामना मांगता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा पूरे देश और विदेश में भी हो रही है। मुझे खुशी है कि हमारी योजनाओं को अन्य राज्यों में भी लागू किया जा रहा है इसलिए हम कह सकते हैं कि हम सफल हो रहे हैं। उ्र्होंने कहा कि प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी वर्गों सभी समाज के लोगों, साधु-संतों, समाज सुधारकों का सहयोग लिया जाएगा, जिससे प्रदेश नशा मुक्त हो सके.  मुख्यमंत्री ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। साढ़े चार साल इन लोगों ने छत्तीसगढ़ के लोगों की तरफ  नहीं देखा है. ये लोगों के सुख-दुख में कभी शामिल नहीं हुए। छत्तीसगढ़ के विकास में इन लोगों ने बाधा ही डालने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि 370 को हटाया, ये भाजपा के घोषणा पत्र में था लेकिन जम्मू-कश्मीर को विघटित कर दिया गया। वहां के लोगों को विश्वास में नहीं लिया गया और न ही राजनैतिक दलों को। ये जम्मू-कश्मीर लद्दाख और वहां के लोगों के साथ धोखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां तक राम मंदिर की बात है तो राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हो रहा है न कि भाजपा के करने से। इनको न राम भगवान में आस्था और न ही हनुमान जी में। इनको मतलब है सिर्फ अपने व्यवसाय और वोट की राजनीति से है। अगर इनकी थोड़ी सी भी आस्था होती भगवान पर तो जो अभी फ़िल्म आयी है, उस पर भाजपा शासित किसी मुख्यमंत्री ने अभी तक कोई भी विरोध दर्ज नहीं कराया है। ये फ़िल्म इन्हीं लोगो द्वारा प्रायोजित है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *