Citypolitics

शिवसेना ने आदिपुरुष के निर्माता का जलाया पुतला

रायपुर। शिवसेना जिला इकाई ने आदिपुरुष फिल्म के निर्माता ओम राउत का पुतला दहन किया है। उनको सद्बुद्धि देने पचपेड़ी नाका स्थित कलर्स मॉल में हनुमान चालीसा पाठ भी किया गया। जिला प्रवक्ता संजय सोनकर ने बताया कि फिल्म आदिपुरुष मे दिखाए गए दृश्य, वेशभूषा, चरित्र तथा बोले गए डायलाग से हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंची है। फिल्म निर्माताओं द्वारा लगातार हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया जा रहा है। शिवसेना पूरे प्रदेश में इसके विरोध में उग्र प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को पचपेड़ी नाका स्थित कलर्स मॉल में फिल्म निर्माता ओम राउत की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा पाठ कर पुतला जलाया गया। शिवसेना ने फिल्म को बैन करने की मांग की है। ऐसा न करने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता संतोष शुक्ला, खिलावन साहू, राहुल सोनवानी, चंद्रकांत वर्मा, नेहा तिवारी, विक्की निषाद, विक्की निर्मलकर, नरेंद्र प्रजापति, साई प्रजापति, लक्ष्मी कश्यप, आकिब सहित सैकड़ों शिवसैनिक उपस्थित थे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button