Big StoryState

आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, मिलेगी गर्मी से राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मंगलवार सुबह से ही दोपहर तक की तपिश के बाद देर शाम मौसम का रूख बदला और बादल छाने के साथ कही-कही अच्छी बारिश हुई है। भीषण गर्मी के बीच ठंडी हवाएं चलने से राहत मिली और मौसम भी थोड़ा खुशनुमा हो गया। अब जल्द ही मानसून पहुंचने वाली है। इस वर्ष जून की गर्मी ने पिछले 25 वर्षों का रिकार्ड तोड़ा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आने वाले दो दिनों में गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिलेगी और इस सप्ताह के आखिर तक मानसून भी प्रदेश में पहुंच जाएगा। मंगलवार को प्रदेश भर में सक्ती सर्वाधिक गर्म रहा, ARG सक्ती का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि 26 जून तक प्रदेश भर में मानसून प्रवेश कर जाएगा। मानसून  की दस्तक के पहले गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है और दिन के साथ ही रात में गर्मी बढ़ते जा रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगेगी और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने लगेगी।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी HP चंद्रा ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकुल हो गई है। एक द्रोणिका सिक्कम से दक्षिण झारखंड तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही हल्की वर्षा के आसार है। मध्य व उत्तरी छग के कुछ क्षेत्रों में लू भी चल सकती है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button