April 26, 2026

सीएम भूपेश ने रथयात्रा पर प्रभु जगन्नाथ की पूजा की

0
55556



रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा करके मुख्यमंत्री ने प्रतिमाओं को सिर पर विराजित करके रथ तक लेकर गए। मुख्यमंत्री ने रथयात्रा से पहले छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना) की रस्म अदा की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत तथा जगन्नाथ मंदिर संचालन समिति के प्रमुख पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *