Big StoryCity

पत्रकार गुलाल वर्मा ‘बिलासा साहित्य सम्मान’ से सम्मानित

रायपुर। न्यायधानी बिलासपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में दो दिवसीय बिलासा महोत्सव का आयोजन 29 और 30 मार्च को किया गया। 35 वें बिलासा महोत्सव के प्रथम दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, अध्यक्षता महापौर पूजा विधानी ने की। विशिष्ट अतिथि विनोद सोनी थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार गुलाल वर्मा (रायपुर) को बिलासा साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही बिलासा कला सम्मान से भोजराम पटेल (तखतपुर) व सुश्री प्रभा कटारे (रायपुर) व बिलासा सेवा सम्मान से नीरज गेमनानी (शांता फाउंडेशन) को नवाजा गया।




मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति हमारी पहचान है। लोक संस्कृति का जीवंत दर्शन बिलासा महोत्सव में देखने को मिलता है। जहां लोक गीत-संगीत की सौंधी महक बिखरती है। महापौर पूजा विधानी ने कहा कि इस भव्य आयोजन से न्यायधानी गौरवान्वित होता है। विशिष्ट अतिथि सभापति नगर निगम विनोद सोनी ने कहा कि वे स्थानीय कलाकारों और इस मंच की उन्नति के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

डा. सोमनाथ यादव ने बताया कि लोक संस्कृति हमारी जीवन शैली को लेकर बिलासा कला मंच की टीम हरेली तिहार, अरपा बचाओ अभियान, शारदोत्सव, मूर्खाधिराज अभिषेक, एक दिवसीय ग्रामीण शिविर आदि आयोजनों से जनता को लोक संस्कृति से परिचय कराती है। कार्यक्रम महेश श्रीवास, सुनीता मिश्रा व महेंद्र ध्रुव, चंद्रप्रकाश देवरस, डा. चंद्रप्रकाश बाजपेयी, डा.अजय पाठक, डा. भगवती प्रसाद चंद्रा, डा. सोमनाथ मुखर्जी, केवलकृष्ण पाठक, डा. विनोद वर्मा, डा. जीडी पटेल, राजेंद्र मौर्य, सतीश पांडेय, डा. सुधाकर बिबे, रामेश्वर गुप्ता, यश मिश्रा, दिनेश्वर राव जाधव, अश्विनी पांडेय, देवानंद दुबे, मनीष गुप्ता, विनोद गुप्ता, अनूप श्रीवास, महेश भार्गव, नरेंद्र कौशिक, अनिल व्यास, महेंद्र गुप्ता, महेंद्र साहू, ओमशंकर लिबर्टी, मनोहरदास मानिकपुरी, सतीश ठाकुर आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button