gharghodaState

घरघोड़ा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। जिले में अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार 26 मार्च को घरघोड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 36 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उरांवपारा में घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तार पुलिस को सूचना मिली थी कि उरांवपारा, घरघोड़ा में अवैध शराब बेची जा रही है। मुखबिर के बताए स्थान पर पुलिस ने घेराबंदी की, जहां शराब खरीदने आए ग्राहक पुलिस को देखकर भाग निकले। इसी दौरान शराब बेचने वाला भी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम सतन उरांव उर्फ गुड्डु (38 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03, उरांवपारा, घरघोड़ा के रूप में हुई। आरोपी के पास से 22 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹3,300) और बिक्री की ₹250 नगद राशि जब्त की गई।
अंबेडकर चौक पर शराब बेचते मिला आरोपी
इसी अभियान के तहत पुलिस ने अंबेडकर चौक, घरघोड़ा स्थित प्रायमरी स्कूल के पास एक व्यक्ति को शराब बेचते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम पुरुषोत्तम उरांव (41 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03, उरांवपारा, घरघोड़ा बताया। आरोपी के कब्जे से 14 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹2,100) और ₹200 की बिक्री रकम जब्त की गई।
पुलिस की तत्परता से बड़ी बरामदगी
इस कार्रवाई में थाना घरघोड़ा के प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक उधो पटेल, परमेश्वर सिंह और महिला आरक्षक गायत्री यादव की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today

Discover friendly introductions through the Slavic Women Dating site and start meaningful conversations with Slavic women.