Big StorygharghodaNational

आठवी बार श्री गुरु तेग बहादुर शिक्षण संस्था के निर्विरोध अध्यक्ष बने अजीत सिंह भोगल

श्री भोगल के कार्यकाल में संस्था को मिली ऊंचाइयां



बिलासपुर/घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)।
सिख समाज के द्वारा संचालित श्री गुरु तेग बहादुर शिक्षण संस्था का चुनाव शाला के सभागार में संपन्न हुआ , जिसमें शिक्षण समिति के सदस्यों ने भाग लिया। इसके पूर्व समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। चुनाव अधिकारी हरविंदर सिंह ने आगामी 3 वर्षों के लिए चुनाव की घोषणा की। कमल जीत सिंह सोहल ने पुनःअजीत सिंह भोगल को समिति का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा , जिसे सभी सदस्यों ने ताली बजाकर ध्वनिमत से भोगल को अध्यक्ष बनाने का समर्थन किया। इसके साथ ही श्री भोगल आगामी 3 वर्षों के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। अध्यक्ष बनने पर भोगल को समस्त सदस्य , स्कूल के प्राचार्य व टीचिंग स्टॉफ ने बुके देकर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ पदा- धिकारी चरण सिंह शिरा ने कहा श्री भोगल लगातार आठवीं बार 20 वर्षों से श्री गुरु तेग बहादुर शिक्षण समिति के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए श्री गुरु तेग बहादुर उच्चतर माध्यमिक शाला को बखूबी संचालन कर रहे हैं , वे सामाजिक गतिविधियों में भी अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। इस दौरान श्री भोगल ने शिक्षण समिति के कार्यकारिणी की घोषणा की , जिसमें सचिव त्रिलोचन सिंह , उपाध्यक्ष चरण सिंह
, सचिव कमल सिंह सोहल , कोषाध्यक्ष कमल जबल को बनाया गया। इस अवसर पर रविंद्र सिंह अमरदेव सिंह भगत गुरप्रीत सिंह हरप्रीत सिंह गुरविंदर सिंह हरविंदर सिंह सिहर सुखविंदर सिंह अरविंद कपूर मनदीप कौर की प्रभारी श्रीमती निशि गुप्ता सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today

Discover friendly introductions through the Slavic Women Dating site and start meaningful conversations with Slavic women.