Big StoryNationalState

जेलों में बंदियों ने किया महाकुंभ स्नान, आयोजन के लिए मुख्यमंत्री साय को दिया धन्यवाद

रायपुर । रायपुर सेंट्रल जेल में कैदियों ने महाकुंभ से लाए गए गंगाजल से सामूहिक स्नान किया। इस विशेष अवसर पर राज्य के पांच सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और आठ सब-जेल के कैदी गंगाजल से स्नान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम जिले की जिला जेल में भी एक विशेष आयोजन हुआ। 



 यह गंगाजल छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने हाल ही में महाकुंभ से कैदियों के लिए लाया था। कैदियों ने इस स्नान के माध्यम से मानसिक और आत्मिक शांति की प्राप्ति की आशा जताई। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम चलाएगी ताकि सुधार और पुनर्वास के माध्यम से कैदियों को समाज में फिर से एक सकारात्मक स्थान मिले।  उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कैदियों को गंगा जल से स्नान कराने का यह कार्यक्रम महाकुंभ के माहौल में एक महत्वपूर्ण कदम था, जो राज्य सरकार की सुधारात्मक और पुनर्वास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल सरकार की एक सकारात्मक और मानवाधिकार आधारित दृष्टिकोण को भी प्रदर्शित करती है जो न केवल अपराधियों को सुधारने की कोशिश करती है बल्कि उन्हें आध्यात्मिक और मानसिक शांति देने का भी प्रयास करती है। 

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today

Discover friendly introductions through the Slavic Women Dating site and start meaningful conversations with Slavic women.