Big StoryState

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्राम पंचायत केडार में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जिताएं, गांवों का होगा चहुंमुखी विकास : डिप्टी सीएम अरुण साव


सारंगढ़। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत केडार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होकर भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों को विजय श्री दिलाने संकल्पित किया। श्री साव ने कहा कि, गांव गांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का उत्सव और त्योहार चल रहा है। आज गांव के लोग जागरूक हो गए हैं। जिसे वो वोट देना चाहते हैं, उसे देकर आएंगे। उन्होंने कहा कि, ये किसी को सिंहासन में बैठाने का चुनाव नहीं है। ये क्षेत्र और गांव के विकास के लिए है। सोच समझकर मतदान करना है। श्री साव ने कहा कि, इस चुनाव में धोखा नहीं खाना है। आपको अपना ध्यान सिर्फ विकास पर रखना है, जो विकास कर सकता है, उसे मौका दीजिए। कहीं और ध्यान नहीं देना है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता ने विष्णु देव साय जी की सरकार बनाई है। सरकार ने मोदी जी की एक एक गारंटी को पूरा करने का काम किया है। पिछली सरकार ने गरीबों को पीएम आवास के लिए तरसाया। हमने आवास, महतारी वंदन, धान का बोनस देने का वादा निभाया है। मोदी की गारंटी यानी काम पूरा होने की गारंटी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश

सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली, विकास कार्य, सोच, रीति नीति से प्रभावित होकर 50 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया। सभी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में काम करने और प्रचंड मतों से जिताने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्रीमती केरा बाई मनहर जी, श्री ज्योति पटेल जी, शिवकुमारी चौहान जी, भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्री संजय भूषण पाण्डेय जी, पूर्णिमा मनहर जी, श्री सुभाष जालान जी, श्री दीपक साहू जी, श्री आत्मा साहू जी, श्री भुवन मिश्रा जी, श्री अमित अग्रवाल जी, श्री भागीरथी साहू जी, श्री मनोज जायसवाल जी, श्री रूपराम निषाद जी एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today

Discover friendly introductions through the Slavic Women Dating site and start meaningful conversations with Slavic women.