gharghodaState

एनटीपीसी तलईपल्ली ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को दी गति

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता) | भारत सरकार कि महारत्न कंपनी एनटीपीसी के तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम को गति देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 08.11.24 से 14.11.24 तक परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों की दृष्टि जांच कराई गई। इस अभियान के तहत 433 छात्रों की जांच हुई, जिनमें 82 छात्रों में अपवर्तक दोष (Refractive Error) पाया गया।


सभी प्रभावित छात्रों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना ने 16.01.25 से दो चरणों में टीबी जागरूकता, जांच और निदान कार्यक्रम आयोजित किया। पहले चरण में 1851 खदान श्रमिकों को टीबी के लक्षणों की जानकारी दी गई और प्रश्नावली भरवाई गई, जिससे 78 श्रमिक संभावित टीबी मरीज (Presumptive TB Case) के रूप में पहचाने गए। दूसरे चरण में इन 78 संभावित मामलों की सरकारी टीबी इकाई में CBNAAT टेस्ट और छाती एक्स-रे द्वारा पुष्टि की गई, जिसमें कोई भी श्रमिक टीबी से संक्रमित नहीं पाया गया। इसके अलावा, 10.02.25 और 13.02.25 को रायकेरा सरकारी स्कूल में रक्त समूह और एनीमिया जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 9वीं से 12वीं कक्षा के 188 छात्रों की जांच की गई। इन कार्यक्रमों का आयोजन तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख श्री अजय सिंह यादव के नेतृत्व में परियोजना के चिकित्सा विभाग और सामुदायिक विकास विभाग द्वारा किया गया। NTPC तलईपल्ली द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों से परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता को बल मिला और कई लोगों को इसका लाभ मिला।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today

Discover friendly introductions through the Slavic Women Dating site and start meaningful conversations with Slavic women.