डॉ. गोपा शर्मा को स्वास्थ्य जागरुकता साहित्य सम्मान
रायपुर। डॉ. गोपा शर्मा को स्वास्थ्य जागरूकता साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान रायपुर के विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू विधायक पुरंदर मिश्रा के कर कमल से दिया गया। उन्हें यह सम्मान स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है।