April 26, 2026

वुमेंस वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट : छत्तीसगढ़ ने गोवा को 36 रनों से हराया, 4 विकेट लेकर महक बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

0
01

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा सीनीयर वुमेंस वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट 2024 का आयोजन 04 दिसंबर से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का पहला मैच बुधवार 4 दिसंबर को चंडीगढ़ में गोवा टीम के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 149 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से कप्तान कृति गुप्ता ने 35 तथा ऐश्वर्या सिंह ने 32 रन बनाए।



Mahak Narwase – 4 wickets – Player of the match

दोनों के मध्य चौथे विकेट के लिये 47 रनों की साझेदारी हुई। गोवा टीम की ओर से पुर्वजा वारलेकर ने 5 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोवा की टीम 38.3 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर केवल 116 रनही बना सकी, गोवा की ओर से प्रिती यादव ने 37 रन तथा पूर्वजा वारलेकर ने 21 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से महक नरवसे ने 4 विकेट तथा सलोनी ने 3 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच 36 रनों से जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *