Big StoryCity

छत्तीसगढ़ चेंबर का हुआ दीपावली मिलन समारोह,दिये की रौशनी से जगमगाया चेंबर भवन

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा प्रतिवर्षानुसार 1 नवंबर को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन चौधरी देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट रायपुर में किया गया।चेंबर संरक्षक से लेकर सलाहकार, प्रदेश प्रभारी आईटी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी, प्रदेश सांस्कृतिक प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, प्रदेश मंत्री, कार्यकारी सदस्य, उद्योग चेंबर, ट्रांसपोर्ट चेंबर, महिला चेंबर, युवा चेंबर, कैट सीजी चेप्टर टीम, युवा कैट एवं विभिन्न व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित पूरे प्रदेश के चेंबर पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने समारोह के शुभारंभ में सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अतिथियों सहित प्रदेश के समस्त व्यवसायियों- उद्योगपतियों तथा आम जनता को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की। वहीं समारोह में शामिल चैंबर के पदाधिकारियों व व्यवसायियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाए साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं गले लगकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।पारवानी ने चैंबर के पदाधिकारियों व व्यवसायियों को संबोधित कर दीपावली पर्व के महत्त्व को बताते हुए कहा कि रौशनी का यह पर्व लोगों के जीवन में सुख समृद्धि और शांति लाती है, इस पावन अवसर पर आओ हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि स्वयं के अन्दर की बुराई रूपी अँधेरे को इस दीपावली पर्व के रौशनी से हमेशा के लिए मिटाएं।समारोह में पारवानी ने प्रदेश के 12 लाख व्यापारियों एवं आम जनता के सुख एवं समृद्धि की कामना करते हुए दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today

Discover friendly introductions through the Slavic Women Dating site and start meaningful conversations with Slavic women.