April 26, 2026

रणजी ट्रॉफी में आयुष का पहला शतक, अनुज ने बनाए 68 रन

0
3

रायपुर। बी.सी.सी.आई. की ओर से रणजी ट्रॉफी 2024-25 का आयोजन 11 अक्टूबर से किया जा रहा है। जिसमें ग्रुप डी में छत्तीसगढ़ की टीम का तीसरा मैच (26-29 अक्टुबर) कोयम्बटुर में शनिवार को तमिलनाडु टीम के विरुद्ध खेला गया।
पहले दिन छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 90 ओवरों में 2 विकेट खोकर 293 रन बना लिये है। छत्तीसगढ़ की ओर से प्रांरभिक बल्लेबाज आयुष पांडे ने शानदार पारी खेलते हुये रणजी मैचों में अपना पहला शतक जड़ा तथा 124 रन बनाये। साथ ही बल्लेबाज ऋषभ तिवारी ने 46 रन बनाये तथा आयुष के साथ प्रथम विकेट के लिये 124 रनों की साझेदारी की। पहले दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ की ओर से अनुज तिवारी 68 रन तथा संजित देसाई 52 रनों पर बल्लेबाजी कर रहें हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 95 रनों की साझेदारी की। तमिलनाडु की ओर से अजित राम तथा एम मोहम्मद ने 1-1 विकेट लिए। पहले दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ ने 2 विकेट के नुकसान पर 293 रन बना लिये हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *