April 26, 2026

नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में 36 ढेर; हथियारों का जखीरा बरामद

0
5

दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में नक्सलियों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है. अब तक 30 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. इनमें से 7 के शव और बड़ी संख्या में ऑटोमेटेड हथियार बरामद किए गए हैं. छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को माओवादियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया है. दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. मुठभेड़ में अब तक 36 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. इनमें से 14 के शव बरामद हो गए हैं. इसके साथ ही बड़ी संख्या में ऑटोमेटेड हथियार बरामद किए गए हैं. यह मुठभेड़ जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई. नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में नक्सलियों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है. दरअसल, सुरक्षाबलों को शुक्रवार को एक मुखबिर से सूचना मिली की जंगल में नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में हैं. सूचना मिलने के बाद फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया. जवानों को आता देख नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई. जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. जवानों को भारी पड़ता देख मौके से नक्सली पीछे हट गए. इस मुठभेड़ में कई इनामी नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है. नक्सलियों की कंपनी नंबर 6 को भी पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *