April 26, 2026

सीनियर वुमेंस क्रिकेट में छत्तीसगढ़ की जीत, ऋतु और ऐश्वर्या की शानदार पारी

0
सीनियर वुमेंस क्रिकेट में छत्तीसगढ़ की जीत, ऋतु और ऐश्वर्या की शानदार पारी

रायपुर। पुदुच्चेरी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सीनियर वुमेंस मल्टी स्टेट टी-20 क्रिकेट टुर्नामेंट 2024 का आयोजन 18 सिंतबर से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का चौथा मैच रविवार को पुदुच्चेरी में पुदुच्चेरी सीनियर टीम के विरुद्ध खेला गया। पुदुच्चेरी सीनियर वुमेंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पुदुच्चेरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 73 रन बनाए। पुदुच्चेरी की ओर से युवाश्री ने सर्वाधिक 34 रन बनाये। साथ ही अनिका ने 14 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ की ओर से ऋतु मेश्राम ने 3 विकेट, उर्मिला तथा कृति गुप्ता ने 2-2 विकेट प्राप्त किए। 74 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ सीनियर वुमेंस की टीम ने 13.1 ओवरों में 2 विकेट खोकर 76 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। छत्तीसगढ की ओर से कुमुद साहु ने सर्वाधिक 29 रनों योगदान दिया तथा ऐश्वर्या सिंह ने 27 रन बनाये। वही पुदुच्चेरी की ओर से अमृता तथा अनिका ने 1-1 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ ने 8 विकेट से मैच जीत लिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *