Big StoryState

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सर्व समाज के 1500 व्यक्तियों काे दिलाई भाजपा की सदस्यता

जोगी कांग्रेस ने नेता भी हुए भाजपा में शामिल
रायपुर
। दीनद‌याल उपाध्याय आडीटोरियम साइंस काॅलेज में सर्वसमाज के 15 सौ व्यक्तियों को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर जोगी कांग्रेस के भी कई नेता भाजपा की सदस्यता लेकर भाजपा में शामिल हुए। कार्यक्रम में संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव शामिल हुए।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह के सम्मुख सर्वप्रथम जोगी कांग्रेस के महासचिव एवं देवांगन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश देवांगन, जोगी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता अविरल सिंह, बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनेश देवांगन, प्रदेश सचिव गजेन्द्र देवांगन, पूर्व विधायक आरके राय, सतनाम सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजमहंत सुन्दर लाल लहरे, अधिवक्ता संघ रायपुर के अध्यक्ष हितेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनारायण व्यास, भगत हरवंश, श्रीकांत तिवारी, डा. अवधेश मौर्या, बीएल माहना, सिन्धी समाज से नारायण मूलचंदानी, पंजाबी समान से सुधीर मग्गू, अग्रवाल समाज से राजेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता व सहकार भारती सचिव सौरभ तिवारी, मदन देवांगन, रामायण दास मानिकपुरी अभिषेक यदु, अधिवक्ता लक्ष्मी सैनी इत्यादि प्रमुख हैं।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button