April 26, 2026

सौदान सिंह पहुंचे रायपुर, भाजपाइयों ने किया स्वागत

0
12009RAI-BJP-1

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह शुक्रवार की शाम को रायपुर पहुंचे। विमानतल पर प्रदेश के पूर्व संगठन प्रभारी का पूर्व मंत्री राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता, प्रीतेश गांधी सहित कई भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। श्री सिंह आज रात्रि विश्राम कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में करेंगे। वे शनिवार को पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के निवास जाएंगे। सौदान सिंह वहां पर सरोज पांडेय के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *