April 26, 2026

तंबोली ने जीता युगल खिताब, छत्तीसगढ़ की टीम बनीं चैंपियन

0
Untitled0

योनेक्स सनराइज बैडमिंटन चैंपियनशिप



रायपुर। योनेक्स सनराइज वेस्टजोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में सुजेय तंबोली और आयुष माखीजा ने सीनियर डबल्स वर्ग का खिताब जीता। यह टूर्नामेंट तीन से छह सितंबर तक आणंद, गुजरात में आयोजित किया गया जिसमें टीम इवेंट में छत्तीसगढ़ ने खिताब अपने नाम किया। सीनियर इंडिविजुअल में छत्तीसगढ़ के रौनक चौहान ने स्वर्ण और हर्षित ठाकुर से रजत पदक जीता। हिरल चौहान के खाते में ब्रॉन्ज मेडल आया। मिक्स डबल्स में हिरल चौहान और आयुष मखीजा ने खिताब जीते। अंडर 19 वूमंस डबल्स में माही सेन और इशिका पोद्दार फाइनल हारे। सीनियर विमेंस डबल्स में माही सेन और करिश्मा खादीकार फाइनल हारे। अंडर 19 मेंस डबल्स में सौरव साहू और जयेश होशाबादे फाइनल जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *