भाजपा के लिए देश पहले ; जनता को परिवार मानकर काम करती है भाजपा : विष्णुदेव साय

Spread the love

सदस्यता अभियान के तहत रायपुर की उत्तर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान की शुरुआत शुक्रवार को मतदान केंद्रों में हुई। शुक्रवार को मतदान केंद्रों में सदस्यता अभियान की शुरुआत करने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर उत्तर विधानसभा के शंकर नगर अंतर्गत खम्हारडीह मे उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय एवं रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नेताजी सुभाष चंद्र वार्ड के मतदान क्रमांक 94 में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में संगठन के महापर्व की शुरुआत हो गई है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। आज से बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह सदस्यता अभियान दो महीने तक चलेगा। इसके लिए पूरी रूपरेखा तैयार की गई है। सदस्यता अभियान जिला, मंडल और बूथ स्तर तक चलाया जाएगा। प्रदेश को 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसे हमें पूरा करना है। सभी कार्यकर्ताओं को इस लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग प्रदान करना है। आगे कहा कि भाजपा सिद्धांतवादी विचारधारा पर आधारित पार्टी है। इस पार्टी में जितना मान सम्मान कार्यकर्ताओं का है, उतना सम्मान किसी दूसरी पार्टी में नहीं है। भाजपा में गांव का एक साधारण व्यक्ति भी मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक बन सकता है, एक चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री भाजपा ही बना सकती है। भाजपा सबसे पहले देश को मानती है, उसके बाद पार्टी को और उसके बाद परिवार को मानती है। भाजपा के आंतरिक लोकतंत्र है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूलमंत्र है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। इस मूलमंत्र को मानते हुए 140 करोड़ भारतवासियों को अपना परिवार मानते हुए वे सबके लिए काम कर रहे हैं। पूरी दुनिया में भारत देश का मान सम्मान श्री मोदी ने बढ़ाया है। श्री मोदी के नेतृत्व में देश एक बार फिर विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए यहां की जनता जनार्दन ने हमें सत्ता सौंपी और मोदी की गारंटी में जो वादे हमने किए थे, उनमें से अधिकांश वादों को हमने पूरा कर दिया है। मेरा बूथ सबसे मजबूत नारे को साकार करते हुए अपने पूरे बूथ में अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलानी है। विधायक पुरन्दर मिश्रा ने आगे कहा कि कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जिसे पिछले 5 वर्षों से भूपेश सरकार ने रोक रखा था, उसकी स्वीकृति भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दे दी है और राज्यांश की व्यवस्था भी हमने कर ली है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री संजय श्रीवास्तव जी, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, पूर्व सांसद सुनील सोनी, सच्चिदानंद उपासने,पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल,छगनलाल मूंदड़ा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजय शुक्ला जी, जिला महामंत्री सत्यम दुवा, रमेश ठाकुर, वरिष्ट भाजपा नेता श्री प्रफुल विश्वकर्मा जी, राजीव अग्रवाल, सोशल मीडिया संयोजक सोमेश पांडेय, मितुल कोठरी ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा साहू, पार्षद रोहित साहू, मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *