April 26, 2026

भारतीय हॉकी टीम गोल्ड की रेस से बाहर : सेमीफाइनल में जर्मनी ने 3-2 से हराया, अब कांस्य की उम्मीद

0
004

पेरिस। ओलिंपिक में भारत ने हॉकी का सेमीफाइनल मैच गंवा दिया है। टीम को जर्मनी ने 3-2 से हरा दिया। भारत अब ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए स्पेन से भिड़ेगा। जर्मनी से गोनजालो पीलैट ने 18वें, क्रिस्टोफर रूहर ने 27वें और मार्को मिल्टकाऊ ने 54वें मिनट में गोल किया। भारत से हरमनप्रीत सिंह ने 7वें और सुखजीत सिंह ने 36वें मिनट में गोल किया था। गोल्ड मेडल मैच जर्मनी और नीदरलैंड के बीच होगा।



टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने ही जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने ही जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था। मैच में 3 मिनट बचे थे। भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश मैदान छोड़ कर चले गए। उनकी जगह भारत ने फील्ड प्लेयर बढ़ा लिया। आखिरी मिनट में गोल करने का मौका भी मिला, लेकिन भारत गोल नहीं कर सका। फुल टाइम की व्हिसल बजी और भारत ने गोल्ड मेडल जीतने का मौका लगातार दूसरे ओलिंपिक में गंवा दिया। जर्मनी ने 54वें मिनट में गोल कर 3-2 की बढ़त बना ली। टीम से मार्को मिल्टकाऊ ने फील्ड गोल किया और बढ़त ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *