Big StoryEntertainmentSports

शादी के बाद पत्नी के साथ ओलिंपिक देखने पेरिस पहुंचे अनंत अंबानी, साथ में पूरा परिवार भी मौजूद

पेरिस। इस महीने की शुरुआत में भव्य समारोह में शादी करने वाली अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की जोड़ी पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारतीय दल को सपोर्ट करते नजर आ रही है। इस दौरान अनंत के पिता यानी एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी, बहन ईशा अंबानी और जीजा आनंद पीरामल भी साथ में ही नजर आए। इस दौरान अनंत ने जहां फ्लोरल प्रिंट वाली आरामदायक शर्ट पहनी थी, वहीं राधिका चमकीले नारंगी रंग की स्कर्ट और टॉप में नजर आईं। ईशा अंबानी एक आकर्षक सफेद पोशाक में देखी गईं। मुकेश अंबानी नीली धारीदार शर्ट पहने हुए थे।



पेरिस में इंडिया हाउस की स्थापना अनंत अंबानी परिवार के रिलायंस फाउंडेशन द्वारा की गई है, जो पेरिस में एक सांस्कृतिक आतिथ्य केंद्र है, जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। इतना ही नहीं इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन की सदस्य नीता अंबानी ने ओलिंपिक में पहली बार पेरिस स्थित इंडिया हाउस में भारत के टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, शूटिंग, तैराकी, गोल्फ और जूडो दलों का उत्साह बढ़ाया। रिलायंस फाउंडेशन की सीईओ और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने ब्रॉन्ज मेडलिस्ट शूटिंग दल को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ‘इंडिया हाउस में हमारे सभी एथलीटों को देखकर खुशी और सम्मान महसूस हो रहा है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों में, खेल में कोई हारता नहीं है, केवल विजेता और सीखने वाले होते हैं। आप में से प्रत्येक ने भारत को गौरवांवित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button