Big StoryNational

नर्सरी के बच्चे ने तीसरी क्लास के छात्र को मारी गोली

बैग में पिस्तौल लेकर आया था स्कूल



सुपौल। बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाने के लालपट्टी इलाके में एक निजी स्कूल में पांच साल के छात्र ने बुधवार को पिस्तौल से अपने ही स्कूल के एक अन्य बच्चे को गोली मारकर जख्मी कर दिया। सुपौल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैशव यादव ने बताया। नर्सरी के छात्र ने उसी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाले 10 वर्षीय एक लड़के पर गोली चला दी। गोली उसके हाथ में लगी। एसपी ने कहा, घायल लड़के को अस्पताल ले जाया गया। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि लड़के के पास पिस्तौल कैसे आई और वह उसे अपने बैग में लेकर कैसे स्कूल में दाखिल हुआ। उन्होंने कहा, जिले के सभी स्कूलों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा जा रहा है कि छात्रों के बैग की नियमित आधार पर अच्छी तरह से जांच की जाए। इस घटना से माता-पिता और अभिभावकों की चिंता काफी बढ़ गई है। सुपौल पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, स्कूल संचालक से पूछताछ की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
आरोपी छात्र को लेकर पिता फरार
आरोपित छात्र के पिता को सूचना दी गई तो वह भी स्कूल पहुंचे। प्रिंसिपल के टेबल से बंदूक लेकर अपने बेटे के साथ वह फरार हो गए। उन्होंने अपनी बाइक स्कूल में ही छोड़ दी। घायल छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रशासन और पुलिस से इस पूरे मामले की जांच की मांग की है। खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button