Big StoryCity

सांसद बृजमोहन बोले-राहुल गांधी ने किसी एससी, एसटी सांसद को नेता प्रतिपक्ष क्यों नहीं बनाया

लोकसभा में कहा- भारत के टुकड़े कर पाकिस्तान बनाने वाले, देश को बांटने वाले, आज देश जोड़ो का नारा लगा रहे



रायपुर । रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024 पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया।
बृजमोहन अग्रवाल ने अपने भाषण में कहा कि, मैं माननीय मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में 48 लाख 21 हजार करोड़ रुपए के बजट का स्वागत करता हूं। इसी के साथ उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने किसी एससी, एसटी सांसद को नेता प्रतिपक्ष क्यों नहीं बनाया।
श्री अग्रवाल ने कहा-भारत के टुकड़े कर पाकिस्तान किसने बनाया, कोको द्वीप बर्मा को किसने दिया? देश को बांटने वाले, आज देश जोड़ों का नारा लगा रहे है। जब डोकलाम विवाद चल रहा था, तब राहुल गांधी चीनी दूतावास में क्या कर रहे थे। भारत की जनता उनकी हकीकत जान गई है। इसीलिए उन्होंने भरोसे के साथ मोदी सरकार बनाई है। श्री अग्रवाल ने कहा कि वो छत्तीसगढ़ से हैं, जो माता कौशल्या की जन्मभूमि है। छत्तीसगढ़ महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मभूमि है। प्रभु राम हमारे भांजे हैं, छत्तीसगढ़ प्रभु राम का वन गमन मार्ग भी रहा है। उन्होंने कहा, सरकार की पीएम आवास, नल जल, कौशल विकास, महिला विकास आदि जन कल्याणकारी योजनाओं और 4 करोड़ नौकरी का फायदा सभी को मिलेगा। मोदी जी ने इस देश को 4 जातियों में बांटा है जो युवा, किसान, महिला और गरीब हैं। अगर इनका विकास होता है, तो देश का विकास होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button