Big StorySports

पेरिस ओलंपिक : भारतीय हॉकी टीम का पहला मुकाबला आज न्यूजीलैंड से

मैच रात 9:00 बजे से



पेरिस। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को अगर पिछले ओलंपिक के कांस्य पदक से बेहतर प्रदर्शन करना है तो उसे ‘ग्रुप’ में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके आगे बढ़ना होगा। भारतीय टीम ग्रुप चरण के अपने पहले मैच में शनिवार को न्यूजीलैंड का सामना करेगी। भारतीय टीम ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीत कर 41 वर्षों का इंतजार समाप्त किया था और तब से उससे काफी उम्मीद की जा रही है। भारतीय हॉकी के लिए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि थी जिसने ओलंपिक में इससे पहले आठ स्वर्ण पदक जीते थे। पिछले ओलंपिक के प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम से फिर से पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है लेकिन यह आसान नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button